धरियावद से सलूम्बर के अलावा धरियावद से लसाडिया तक के लिए कोई रोडवेज बस सेवा नहीं है। वहीं, धरियावद से बाड़मेर नाकोडा तीर्थ क्षेत्र, उदयपुर धरियावद से इंदौर रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा, धरियावद से केसरियाजी तक कोई रोडवेज सेवा नहीं है। साथ ही धरियावद से बांसवाड़ा के लिए भी कुछ और रोडवेज सेवा की आवश्यकता है। धरियावद-चित्तौड़गढ़ के लिए भी सीधी बस सेवा की जरूरत है।