
video : चोरों ने ज्वेलरी की दुकान पर कुछ ऐसे दिया घटना को अंजाम कि पुलिस भी पड़़ी़ हैरत में , घटना सीसीटीवी में कैद
फतहनगर. कस्बे में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान में छत के जरिए अन्दर घुुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार वारदात सब्जी मण्डी के सामने स्थित जोगणियां ज्वैलर्स की दुकान पर हुई। जहां चोर बुधवार मध्यरात्रि करीब सवा एक बजे छत के जरिए अन्दर घुुसकर तिजोरी का ताला तोड़ सोने - चांदी के आभूषण लूट ले गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरूवार सुबह जब मालिक प्यारचन्द्र सोनी दुकान खोलने आया तो उसे इस वारदात का पता चला। दुकान खोलने पर शोकेस व तिजोरी का लॉक टूटा हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मौका मुआयना किया। चोरी की वारदात के बाद दुकान के बाहर परिचित लोगों का जमावड़ा लग गया। जब पुलिस ने सीसीटीवी की फुुटेज खंखाली तो पता चला कि चार चोर मध्यरात्रि करीब सवा एक बजे छत से लोहे का किवाड़ व शटर तोड़ सीढिय़ों के जरिए नीचे दुकान में घुुसेे। पहले दो चोरों ने शोकेस में रखा कन्दोरा उठाया, उसके बाद चारोंं चोरोंं ने बारी - बारी शोकेस के सभी लॉकर तोड़ेे फिर लोहे के औजार से अन्दर रखी तिजोरी का ताला तोड़ उसमें रखे सोने - चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया।
Published on:
31 Jan 2019 03:40 pm
