8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार, पिकअप व अन्य वाहनों को चपेट में लिया, तीन की मौत

लसाड़िया थाना क्षेत्र के मायदा घाट में शुक्रवार को दोपहर में एक के बाद एक हादसे में दो युवकों व एक बालक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Jun 2025, 9:20 PM IST

road accident in udaipur

फोटो पत्रिका

उदयपुर। लसाड़िया थाना क्षेत्र के मायदा घाट में शुक्रवार को दोपहर में एक के बाद एक हादसे में दो युवकों व एक बालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में सबसे पहले सीमेंट के कट्टे से भरा ट्रैक्टर पलट गया। जिसे जेसीबी से सही करवा कर रोड से हटवा रहे थे। इस दौरान रोड को कुछ देर के लिए रोका हुआ था। जहां कार, पिकअप सहित कुछ अन्य वाहन जाम लगने से रुके हुए थे। इसी दौरान बांसी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर आया।

जिसने सभी गाड़ियों को चपेट में ले लिया और आगे जाकर रुक गया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। यहां मौके पर ही गछीयों की गली, केरा सिरोही निवासी मुकेश कुमार (27) पुत्र जेठाराम व केरोल, सिरोही निवासी प्रभुराम (22) पुत्र दरजाराम की मौत हो गई।

वहीं, जेसीबी से सीमेंट के कट्टे को हटते हुए देख रहे बसेड़ा, प्रतापगढ़ निवासी युवराज (13) पुत्र हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन बड़ी सादड़ी चिकित्सालय ले गए। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकेश कुमार व प्रभुराम के शव को लसाड़िया सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें : चालक का एसी चलाने पर गया ध्यान तो गाड़ी बेकाबू होकर जा गिरी नहर में

सूचना पर लसाडिया व धरियावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने मौका मुआयना कर लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह से घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह शक्तावत मय जाप्ता, धरियावद डिप्टी नानालाल, धरियावद थानाधिकारी कमल चन्द मीणा, धरियावद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।

सूचना पर सलूम्बर पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी भी पहुंचे और लसाड़िया थानाधिकारी से घटना की जानकारी लेकर यातायात सुचारू करने को कहा। बता दें कि मायदा घाट सेक्शन इन दिनों दुर्घटना जॉन बन चुका है। जहां आए दिन हादसे होते रहते है। दो दिन पूर्व भी एक ट्रेलर पलट गया था, जिसमें चालक ने दम तोड़ दिया था।