8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक का एसी चलाने पर गया ध्यान तो गाड़ी बेकाबू होकर जा गिरी नहर में

गांव कोहला के पास से गुजरने वाली नहर में गुरुवार दोपहर को अनियंत्रित होकर जीप गिर गई। उसमें सवार दो महिलाओं व बच्चे को कोई चोटें नहीं आई। जीप चालक को मामूली चोटें आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Jun 2025, 3:02 PM IST

jeep fell into canal

हनुमानगढ़ में कोहला के पास नहर में गिरी जीप। फोटो पत्रिका

हनुमानगढ़। गांव कोहला के पास से गुजरने वाली नहर में गुरुवार दोपहर को अनियंत्रित होकर जीप गिर गई। उसमें सवार दो महिलाओं व बच्चे को कोई चोटें नहीं आई। जीप चालक को मामूली चोटें आई। छोटी नहर होने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने चालक सहित चारों जनों को सकुशल निकाल लिया।

सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव जोधांवाली ढाणी निवासी पवनसिंह जोधा ने बताया कि रावतसर तहसील के गांव खोडां निवासी अमरसिंह पुत्र इमीचन्द जाट की माता मैना देवी (70) टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती थी। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मैना देवी को अमर सिंह, अमर सिंह का बेटा लक्ष्य (10) व अमर सिंह की पत्नी बालेश (35) बोलेरो गाड़ी से घर ले जा रहे थे। गाड़ी अमरसिंह चला रहा था। वे टिब्बी रोड से बाइपास कोहला नहर के साथ होते हुए रावतसर की तरफ जा रहे थे।

कोहला के पास गाड़ी में एसी नहीं चलने पर अमर सिंह का ध्यान उसकी तरफ गया तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए नहर में जा गिरी। पवन सिंह के अनुसार वह भी अपने जानकारों के साथ एक अन्य वाहन में बोलेरो गाड़ी के पीछे-पीछे आ रहा था। जीप को नहर में गिरते देखकर अपनी गाड़ी रोकी और नहर में गिरी बोलेरो गाड़ी में सवारों को बाहर निकाला। इस कार्य में उस समय नहर में नहा रहे बच्चों ने भी उनकी मदद की। हादसे में अमर सिंह के हाथ पर चोट लगी। जबकि लक्ष्य के मामूली चोट आई। एएसआई सत्यनारायण टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती अमरसिंह व उसके परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे 6 लोग, अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 1 की मौत, दो लापता

उल्लेखनीय है कि 17 जून की सुबह गांव लखूवाली के पास एक बोलेरो जीप इंदिरा गांधी नहर में गिर गई थी। उसमें सवार छह जनों में से तीन जनों की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि तीन जनों को सकुशल निकाल लिया। गुरुवार को जब गाड़ी के कोहला नहर में गिरने की सूचना फैली तो एकबारगी सबकी चिंता बढ़ गई। मगर नहर कम गहरी होने तथा हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं होने पर सबने राहत की सांस ली।