5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योजनाओं के नाम पर लाखों की ठगी का खेल

- समूह बनाकर अवैध वसूली करने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

योजनाओं के नाम पर लाखों की ठगी का खेल

उदयपुर/ पारसोला. जनजाति बाहुल्य प्रतापगढ़ जिले में जनजाति परिवारों से अवैध वसूली का खेल थमता नहीं दिख रहा। सरकारी व निजी योजनाओं के नाम पर गरीबों से ठगी का नया खेल सामने आया है। पुलिस ने त्रिमूर्ति ग्रामीण विकास संस्थान मदारा प्रतापगढ़ के खिलाफ चरपोटिया, अणत, चरी,मौखंमपुरा, चूनाभाटी, करमात निठाउवा सहित अन्य ग्रामीणों से सरकारी योजना के नाम पर की गई अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है। उदयलाल चूनाभाटी, लक्ष्मण चरपोटिया एवं कमलेश करमात फला निठाउवा की ओर से दर्ज परिवाद के तहत दिसम्बर २०१८ में करीब बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर एक सौ परिवारों से प्रति व्यक्ति २५० रुपए की वसूली की गई। बाद में बैंक से दो-दो लाख का ऋण दिलाने के लिए बीस लोगों से २५सौ रुपए प्रति पट्टा, रजिस्ट्री एंव आवास योजना के नाम पर तो ४हजार रुपए केसीसी ऋण के नाम से लिए गए। गोल्ड लोन के नाम पर ठगी की गई। पीडि़तों ने बताया कि संपर्क के बावजूद उन्हें गुमराह किया गया।
इधर, थानाधिकारी केशुलाल खटीक ने बताया की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अनुसंधान जारी है। दूसरी ओर आजीविका ब्यूरो के सन्तोष पूनिया कार्यक्रम अधिकारी प्रतापगढ़ ने बताया की आजिविका ब्यूरो मजदूरों के हक के लिए कार्य करता है । शिक्षा के अभाव के कारण लोगो को अलग अलग नाम से गुमराह किया जा रहा है।