5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस गोदाम के पास ट्रांसफार्मर ने पकड़ी आग, अफरा-तफरी के बीच दौड़े कर्मचारी

हादसा टला, बिजली आपूर्ति बाधित
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

गैस गोदाम के पास ट्रांसफार्मर ने पकड़ी आग, अफरा-तफरी के बीच दौड़े कर्मचारी

उदयपुर/ कानोड़. कस्बे के हुई बारिश के बाद मंगलवार को भारत गैस गोदाम के बाहर लगे ट्रांसफार्मर ने एकाएक आग पकड़ ली। आग की लपटें इतनी तेज थी कि समीप से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी आग बुझने तक वहां पर रूकना पड़ा। इधर, गोदाम की ओर बढ़ती आग और ट्रांसफार्मर में हुए धमाके बीच गोदाम कार्मिकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में कार्मिकों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिजली कार्मिकों को दूरभाष किया। बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाने के जतन किए गए। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफार्मर को गैस गोदाम से दूर करने की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। आग की वजह हवा के साथ संपर्क में आए बिजली तार एवं शॉर्टसर्किट होना सामने आया है।

कवेलूपोश मकान में लगी आग
उदयपुर/ सराड़ा. थाना के केजड़ गांव में मंगलवार को निकली बिंदौलियों के बीच एक कवेलूपॉश मकान में आग लग गई। आग की तेज उठती लपटों को देख उपजी आशंकाओं के बीच बिंदौली में नाचने गाने में मस्त युवा आग बुझाने पहुंचे। लोग हर माध्यम से पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद भी सलूम्बर नगर पालिका में खड़ी दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में लोगों जावरमाइंस से दमकल बुलवाई गई। घास एवं उपलों में लगी आग एक बारगी बुझने का नाम नहीं ले रही थी। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने में सफलता हासिल की। इधर, बढ़ती आग के बीच लोगों ने बाड़े में बंधे मवेशियों को बचाने के भी जतन किए। सूचना पर थानाधिकारी रतनसिंह, केजड उपसरपंच पंकज चौबीसा एवं पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा।