उल्लेखनीय है कि उदयपुर एयरपोर्ट 504 एकड़ में फैला हुआ है। इसका रनवे 2,743 मीटर का है। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 10 शहरों के लिए 18 फ्लाइट्स संचालित की जा रही हैं। ये फ्लाइट्स मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट के लिए संचालित की जाती हैं। समय के साथ एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते भार के कारण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इस एयरपोर्ट का विस्तार कर रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 145 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। जिसके लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।