पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लेकसिटी में पिछले 10 माह में सर्वाधिक पर्यटक नवंबर में पहुंचे। जनवरी में यह आंकड़ा 2 लाख 7 हजार 931 तक रहा था। इसके बाद अब तक इतने पर्यटक नहीं पहुंचे थे। वहीं, नवंबर में रिकॉर्ड 2.37 पर्यटक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2 लाख 16 हजार रही। वहीं, विदेशियों की संख्या 21 हजार 992 रही, जो काफी हद तक कोरोना से पहले तक के ग्राफ तक पहुंचा है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दिसंबर में कई बड़े अयोजन होते हैं। वहीं, क्रिसमस, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ शिल्पग्राम उत्सव आदि के साथ इस समय पर्यटन का पीक रहता है। इससे पर्यटकों का साल भर का आंकड़ा 20 लाख के करीब होने की उम्मीद है।