4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यास बुझाने कुएं तक पहुंची, फिसल कर डूबने से मौत

udaipur crime झल्लारा थाना क्षेत्र के पायरा गांव की घटना
2 min read
Google source verification
प्यास बुझाने कुएं तक पहुंची, फिसल कर डूबने से मौत

प्यास बुझाने कुएं तक पहुंची, फिसल कर डूबने से मौत

उदयपुर/ झल्लारा. udaipur crime थाना क्षेत्र के पायरा गांव में प्यास बुझाने के लिए कुएं तक पहुंची विवाहिता असंतुलित होकर कुएं में जा गिरी। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाने से हेड कांस्टेबेल शंकरसिंह राठौड़ व राकेश मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पायरा निवासी लालूराम पटेल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी केशी (37) शुक्रवार दोपहर को आंबा वाले खेत में फसल कटाई को गई थी, जो शाम तक घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने केशी की तलाश की। तब पटेल समाज के सामलती कुएं के समीप केशी की चप्पलें पड़ी मिली। इससे आशंका के आधार पर केशी की तलाश कुएं के गहरे पानी में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में दो घंट तक कुएं का पानी खाली कराकर शव की तलाश की गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। सरपंच शंकरलाल मीणा, भैरूलाल मीणा, मौतबीर लालूजी, भीमा, दिनेश वैष्णव एवं अन्य मौजूद थे।

आंगन में खड़ा दुपहिया चोरी
जयसमंद. क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। सूने मकानों में चोरी के अलावा अब चोर दुपहिया वाहनों पर भी बेखौफ होकर किस्मत आजमा रहे हैं। शुक्रवार रात को चोरों ने बजरंग सेना देहात जिलाध्यक्ष गातोड़ निवासी शांतिलाल मीणा पुत्र मन्नालाल मीणा के घर के आंगन में खड़ी दुपहिया पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि चोर कस्बे में ही बाहर खड़ी वैन से पेट्रोल निकालकर बाइक को ले गए। सूचना के बाद लोगों ने और स्थानीय पुलिस ने इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जेल से भागा इनामी मुल्जिम गिरफ्तार
फलासिया. सलूम्बर उपकारागृह से भागे कैदी को फलासिया थाना पुलिस ने सोम गांव से दबोच लिया। इससे पहले हत्या का आरोपी गामड़ापाल निवासी नाया पुत्र भीमा मीणा वर्ष 2002 में जेल से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस बीच फलासिया पुलिस को आरोपी के सोम गांव स्थित पीर बाबा स्थान पर आने की सूचना मिली। पुरी घेराबंदी के बाद पुलिस ने बुधवार को मुखबिरी की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई की। कांस्टेबल हितेंद्रसिंह व सन्नूराम की उपस्थिति भांपते हुए आरोपी मौके से जंगल की ओर भाग छूटा। खासी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को धर लिया। बाद में जवानों ने आरोपी को सलूम्बर थाना पुलिस को सौंप दिया।