15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृद्धा को पहनाई राजपूती पोशाक, जमीन की बनाई फर्जी मालकिन, 50 लाख हड़पे

वृद्धा को पहनाई राजपूती पोशाक, जमीन की बनाई फर्जी मालकिन, 50 लाख हड़पे

2 min read
Google source verification
crime

वृद्धा को पहनाई राजपूती पोशाक, जमीन की बनाई फर्जी मालकिन, 50 लाख हड़पे

वृद्धा को पहनाई राजपूती पोशाक, जमीन की बनाई फर्जी मालकिन, 50 लाख हड़पे
मोहम्मद इलियास/उदयपुर
गोवद्र्धनविलास थाना पुलिस ने गैंग बनाकर फर्जी तरीके से जमीन का पांच करोड़ में सौदा कर 50 लाख रुपए लेने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक महिला भी शामिल है, जिसे फर्जी जमीन मालिकिन बनाकर धोखाधड़ी की गई। सीआई भवानीङ्क्षसह राजावत ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-14 निवासी भंवरलाल पुत्र घासीराम जैन से धोखाधड़ी के आरोप में पाराखेत हिरणमगरी निवासी खेमराज उर्फ विक्रम पुत्र किशन गमेती, केसरपुरा एकलिंगपुरा निवासी रोशन पुत्र हुकमीचन्द डांगी, कानपुर निवासी शंकरलाल पुत्र देवीलाल डांगी, डांगियों का गुड़ा लखावली निवास पप्पू उर्फ कोबरा पुत्र लेहरीलाल डांगी, कानपुर निवासी भंवरलाल पुत्र डालूजी डांगी व अमरा डूंगरी सेरिया सलूम्बर निवासी हकरीबाई पत्नी होमजी को गिरफ्तार किया।
--
यह था मामला
परिवादी भंवरलाल जैन पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पाराखेत निवासी परिचित खेमराज पुत्र किशन गमेती व अन्य परिचित होने से घर आए। पत्नी की मौजूदगी में कहा कि ब्रह्मपुरी तितरड़ी निवासी बालूसिंह पुत्र सोहनसिंह व उनकी मां नारायणी बाई राजपूत स्वंय की खातेदारी का 2.1600 हैक्टर भूमि का भूखंड बेचना चाहते है। आरोपियों ने एक फर्जी खातेदार व महिला को लाकर भूखंड का सौदा 5 करोड़ में किया तथा अग्रिम 50 लाख ले लिए। परिवादी का कहना था कि वह भूखंड पर जेसीबी लेकर गया तो वास्तविक खातेदार सामने आने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
--
यूं की धोखाधड़ी
आरोपियों ने एक गैंग बनाकर हकरीबाई पत्नी होमजी को मूल खातेदार बालूसिंह की मां नारायणीबाई बनाकर परिवादी के समक्ष पेश करते हुए फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर 50 लाख ले लिए। इस काम में बकायदा आरोपियों ने हकरी को राजपूती पोशाक तक पहनाई। बाकी 4.50 करोड़ की राशि रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ। उसके बाद परिवादी जैन जब भूखंड की सफाई करवाने जेसीबी लेकर पहुंचा तो मूल खातेदार सामने आ गए और मामले का खुलासा हो गया। इस बीच आरोपियों ने फर्जी बैंक खाते में राशि लेकर आपस बंटवारा भी कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से राशि बरामदगी में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोशन डांगी विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी व आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज है।