4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का ‘अत्याचार, शिष्य के बाल काटे

दादा ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एसडीओ ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के दिए आदेश
2 min read
Google source verification
शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का 'अत्याचार, शिष्य के बाल काटे

शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का 'अत्याचार, शिष्य के बाल काटे

उदयपुर/ झाड़ोल. उपखणड के कथौड़ी स्थित राउमावि बिरोठी में विद्यार्थियों के बीच कक्षा में अध्यापक की ओर से एक विद्यार्थी के बाल काटने का मामला तूल पकड़ लिया है। पोते के सामूहिक अपमान से कुंठित दादा ने मामले की शिकायत झाड़ोल उपखण्ड अधिकारी से की। साथ ही कार्रवाई की मांग की। जवाब में उपखण्ड अधिकारी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए। इससे पहले पीडि़त दादा कासु के साथ बीटीपी नेता बीएल छानवाल, हीरालाल, गोविंद मेघवाल एवं अन्य मौजूद थे। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिरोठी स्थित शिक्षा के मंदिर की कक्षा 10वीं में पढऩे वाले विद्यार्थी अनिल कथौड़ी के अध्यापक राम कुमार गुर्जर ने विद्यार्थियों के बीच कैंची से बाल काट दिए। घटना के बाद पीडि़त विद्यार्थी ने घटना की जानकारी दादी सीता को दी। मामले में दादी उसके पेाते के साथ अध्यापक को उलाहना देने स्कूल पहुंची, लेकिन वहां किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। न्याय नहीं मिलता देख विद्यार्थी के दादा ने कुछ राजनीतिक सक्रिय पदाधिकारियों के साथ उपखण्ड अधिकारी का दरवाजा खटखटाया।

मंशा गलत नहीं
अनिल को स्कूल खुलने के बाद से ही बाल कटाने की कह रहे थे। उसकी अनुशासनहीनता से दूसरे विद्यार्थी भी बाल नहीं कटा रहे थे। ये बच्चा पहले भी 10वीं में फेल हो चुका है। पहले भी शिक्षकों का कहना नहीं माना। उत्पात करने के अलावा दूसरे बच्चों को भी परेशान करता है। बाल काटने के पीछे कोई दुर्भावना नहीं थी। बावजूद इसके ऐसा लगता है कि मुझे गलती हुई है तो स्वीकार करता हूं। बाल, नाखुन नियमित काटने के साथ ही विद्यार्थी का गणवेश में आना सही अनुशासन है। मेरी बालक से व्यक्तिगत दुश्मनी तो है नहीं। मैं तो 700 सौ किलोमीटर दूर से आकर यहां सेवाएं दे रहा हूं।
राजकुमार गुर्जर, अध्यापक, राउमावि बिरोठी

मेरी जानकारी में नहीं
विद्यार्थी के बाल काटने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है।

अमृतलाल मोड, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राउमावि बिरेाठी

नहीं मिली जानकारी
विद्यार्थी के बाल काटने का मामला अब तक तो थाने नहीं आया है।

नाथूसिंह, थानाधिकारी, पानरवा