
मसाज सेन्टर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, 16 युवतियों सहित 27 गिरफ्तार
मोहम्मद इलियास/ उदयपुर
स्पा सेन्टर व मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार संचालकों सहित 27 जनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 16 युवतियां हैं, जो थाइलैंड,नगालैंड व कोलकाता की है, जिन्हें पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त बताया।
पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि कुछ समय से मसाज पार्लर की आड़ वेश्यावृत्ति की शिकायतें मिली थी। पुष्टि के लिए पिछले चार पांच दिन से स्पा सेंटर व पार्लर के बाहर सादा वस्त्रों में जवानों को तैनात कर रैकी करवाई गई। जवानों ने ग्राहकों के आने-जाने के समय पर पूरी तरह से निगरानी रखी। देह व्यापार की पुष्टि होने के बाद एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के नेतृमसाज सेन्टर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, 16 युवतियों सहित 27 गिरफ्तार
मोहम्मद इलियास त्व में पांच उपाधीक्षकों के साथ स्पेशल टीम का गठन किया गया। बुधवार शाम जवानों को एक साथ बोगस ग्राहक बनाकर सुखाडिय़ा सर्कल, फतहपुरा, यूआईटी सर्कल व गोवद्र्धनविलास स्थित अनंता स्पा, रिलेक्स स्पा, श्रीजी स्पा व लेकव्यूह स्पा में भेजा गया। संचालकों की ओर से मसाज संबंधी रसीद काटने के बाद उन्हें कमरे में अलग से जिस्मानी संबंधों के रजामंदी के लिए पूछताछ कर पैसों की मांग की जा रही थी। जवानों के इशारों पर टीमों ने आकस्मिक स्पा पर छापा मारा तो वहां हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके पर मिले संचालकों, ग्राहकों व महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन सभी के विरुद्ध अम्बामाता व गोवद्र्धनविलास थाने में पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया।
Published on:
21 Nov 2019 11:33 pm
