4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लात-मुक्कों व लट्ठ से इस बुरी तरह मारा कि मारपीट में गई महिला की जान…

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
Bjp leader Murder in Deoria

देवरिया में बीजेपी नेता की हत्या

मो इलियास/उदयपुर. ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन भाइयों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई तथा पति व पुत्र गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि कानूवाड़ा निवासी आशीष पुत्र हीरालाल मीणा की सगाई मसारों की ओवरी गांव में हुई थी। उस युवती को उसी के रिश्तेदार परिवार लक्ष्मण मीणा का पुत्र भगा ले गया। इसका सामाजिक स्तर पर फैसला हो गया और युवती अपने पिता के घर वापस चली गई, है लेकिन आशीष व उसके परिजन, लक्ष्मण से रंजिश रखने लगे। मंगलवार रात आशीष उसके भाई राकेश व मुकेश के साथ लक्ष्मण के घर पहुंचा। आरोपियों ने लात- मुक्कों व लट्ठ से लक्ष्मण, उसकी पत्नी बबली व पुत्र सागर से मारपीट की। लक्ष्मण व उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई। रिश्तेदार उन्हें ऋषभदेव चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां बबली के अंदरुनी चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने लक्ष्मण मीणा से ऋषभदेव अस्पताल में बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज किया।सूचना पर एएसपी नारायणसिंह राजपुरोहित, सीओ रामकल्याण मीणा व सीआई पूरणङ्क्षसह व एफएसएल टीम मौके पहुंची। एफएसएल प्रभारी अभय प्रतापसिंह ने बताया कि टीम के सदस्य अशोक कुमार, कुंदन व सुनीता पाल ने मौके से साक्ष्य लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया।