4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों की खैर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

udaipur forest department अवैध परिवहन कर गुजरात पहुंचाई जा रही थी लकड़ी
less than 1 minute read
Google source verification
लाखों की खैर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

लाखों की खैर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर/ गींगला पसं. udaipur forest department वनविभाग के कुराबड़ गश्ती दल ने कार्रवाई कर खैर की गीली लकड़ी से भरा हुआ ट्रक जब्त किया। लकड़ी की बाजार लागत करीब तीन लाख रुपए आंकी जा रही है। मामले में विभागीय दल ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और बुधवार देर रात हुई कार्रवाई के मामले में गुरुवार देर शाम को प्रकरण दर्ज किया।
इससे पहले कुराबड़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं दल ने मुखबिर की सूचना पर ईडाणा माता चौराहे से फिला की ओर जा रहे ट्रक को रुकवाया। मामला अवैध परिवहन से जुड़ा होने की जानकारी के बाद विभाग ने चालक और व्यापारी को हिरासत में लिया और लकड़ी सहित ट्रक को जब्त किया। जानकारी में सामने आया कि फिला के जंगलों से गीली लकडिय़ां काटकर गुजरात के हिम्मतनगर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनगांव, सीमलवाड़ा जिला डूंगरपुर निवासी रतनलाल पुत्र हरीश तथा लोदा खरका निवासी रमेेश पुत्र देवा कीर के तौर पर की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद लकड़ी का वजन करीब 10 टन है। Udaipur forest department कार्रवाई दल में क्षेत्रीय वन अधिकारी के अलावा झामर कोटड़ा वनपाल राहुल सालवी, सहायक वनपाल भंवरलाल अहीर व जयसिंह चूण्डावत, वनरक्षक सोहनलाल, रूपलाल ,पशु रक्षक कन्हैया और बाबरू एवं अन्य लोग मौजूद थे।