4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचकल्याणक महामहोत्सव का आगाज आज

पंचकल्याणक महामहोत्सव का आगाज आज दुल्हन की तरह सजा ध्यानोदय तीर्थ
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur hindi news

पंचकल्याणक महामहोत्सव का आगाज आज

प्रमोद सोनी/उदयपुर . ध्यानोदय तीर्थ में आर्यिका सुप्रकाशमति ससंघ के सान्निध्य में कामधेनु शान्तिनाथ भगवान पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का 10 से 15 फरवरी तकआयोजन होगा। इसमें जैनाचार्य अनुभवसागर ससंघ, आर्यिका प्रज्ञामति ससंघ, मुनि पूज्यसागर का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष राजेश बी शाह ने बताया कि रविवार को गर्भ कल्याणक पूर्वाद्र्ध के अंतर्गत सुबह 6 बजे जिन एवं गुरु आज्ञा, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण के कार्यक्रम होंगे। 7 बजे गोवद्र्धनविलास स्थित मुक्ताकाश समवशरण जैन मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें महिलाएं केसरिया वेशभूषा में कलश लिए एवं पुरुष सफेद वेशभूषा में नाचते गाते चलेंगे। शोभायात्रा के ध्यानोदय क्षेत्र में पहुंचने पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण, मण्डप उद्घाटन, मण्डप शुद्धि, श्रीजी का अभिषेक होगा। सुबह 9 बजे आर्यिका एवं आचार्य के प्रवचन होंगे। 10 बजे सकलीकरण इन्द्र मण्डल प्रतिष्ठा जाप्यानुष्ठान, 1 बजे यागमण्डल विधान आराधना शाम एवं 4.30 बजे आचार्य एवं आर्यिका के प्रवचन होंगे। रात्रि 7.30 बजे श्रीजी, आचार्य एवं आर्यिका की मंगल आरती होगी। रात 8.30 बजे स्वर्गलोक में इन्द्रसभा, नगरी रचना, रत्न वृष्टि, देवियों द्वारा माता की सेवा एवं गर्भ कल्याणक का आयोजन होगा।

संयोजक महेन्द्र रजावत ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में पं ऋषभ कुमार जैन शास्त्री एवं संगीतकार संजय जैन एंड पार्टी प्रस्तुतियां देंगे।

दोपहर में होगी मुनि दीक्षा
दोपहर 2 बजे आचार्य अनुभवसागर उनके शिष्य ऐलक अनुश्रमणसागर को मुनि दीक्षा प्रदान करेंगे।