4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झूलेलाल मंदिर का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

झूलेलाल मंदिर का स्थापना दिवस समारोह संपन्न 'मुहिंजी बेड़ी अथई, विच सीर ते, पलव पांइयां थी मां जिन्द पीर तेÓ
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur hindi news

झूलेलाल मंदिर का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. सिन्धुधाम जवाहर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर का 20वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर, जवाहर नगर युवा समिति व जवाहर नगर महिला संगठन के साझे में कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे झूलेलाल मण्डली की मधु पाहुजा, लीलादेवी कालरा, सुशीला छाबडिय़ा, दीपा वाधवानी आदि ने भगवान झूलेलाल के प्रतिरूप बहराणे साहब का निर्माण कर मटकी के साथ स्थापना की। पूज्य पंचायत व युवा समिति के पदाधिकारियों संरक्षक जयपाल साधवानी, अध्यक्ष भगवान छाबड़ा, सुरेश चावला, युवा अध्यक्ष कमल कोटाई, रमेश दतवानी, प्रहलाद बालचन्दानी आदि ने महन्त अलखदास के सान्निध्य में गणपति की अराधना के बाद बहराणे साहब व ध्वजा की पूजा की।
इसके बाद महन्त अलखदास उदासी ने दीप प्रज्जवलन कर भगवान का माल्यार्पण किया। युवा समिति के सदस्यों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच जयकारों के साथ मंदिर का ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महन्त अलखदास, भगत दिलीप लिंजारा व झूलेलाल मण्डली की ओर से भजन गाये गये। जिसमें 'पहिंजा कारज करण सांई झूलेलाल आहियो आÓ, 'लाल झूले लाल झूले लाल झूलेलाल लाल झूले लाल झूले लाल झूलेलाल...Ó आदि शामिल है। इस दौरान आरती की गई। इसके बाद परसादी वितरित की गई। इस अवसर पर लक्ष्मणदास रामचन्दानी, लीलाधर तलरेजा, हरीश चावला, उमेश नारा, दीपक तलरेजा, मोहिनी साधवानी व जवाहर नगर पंचायत, युवा समिति, महिला संगठन व झूलेलाल मण्डली की महिलाएं व सभी सिन्धी पंचायतों, युवा संगठनों के पदाधिकारी तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर को फूलों से सजाया गया। शाम को बच्चों का मेला लगा, इसमें झूले, हाथी व ऊंट की सवारी भी कराई गई । रात में भजन मण्डली का आयोजन किया गया। शाम को महाआरती के बाद लंगर परसादी की गई। इसके बाद रात्रि में बहराणे साहब का दूध तलाई में विसर्जन किया गया।