4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगू कुंड पर आंवली एकादशी मेला भरा

गंगू कुंड पर आंवली एकादशी मेला भरा
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur news

गंगू कुंड पर आंवली एकादशी मेला भरा

प्रमोद सोनी
उदयपुर . आयड़ स्थित गंगोद्भव कुंड पर रविवार को आंवली एकादशी का परम्परागत मेला भरा। इस अवसर पर मेले में खासी भीड़ रही। मेले में दोपहर के बाद शहर के आसपास गांवों लोगों का मेले में आना शुरू हुआ, जो अपराह्न तक रहा। इसके बाद शहर व क्षेत्रवासियों की भीड़ रही। मेले में लोगों ने मटकियों एवं मिट्टी के अन्य बर्तनों की खरीदारी की। मेला स्थल पर डोलर-झूले के अलावा चाट-पकोड़ी की स्टॉलें लगाई गई। ग्रामीणों ने मिट्टी के मटके व अन्य सामग्री खरीदने के साथ ही चाट-पकोड़ी व आइसक्रीम का आनंद उठाया। महिलाओं ने मनिहारी व सौन्दर्य प्रसाधन की खरीदारी की। मेले में सुथारवाड़ा की ओर प्रवेश पर पुलिस व्यवस्था नहीं होने से वाहनों की आवाजाही से मेलार्थी परेशान रहे। मेला स्थल के बाहर आयड़ की ओर ही पुलिस व्यवस्था रही। आंवली एकादशी पर महिलाएं व्रत रखकर आंवले वृक्ष की पूजा कर घर की सुख-शांति की कामना की। दोपहर में आंवले के वृक्ष के नीचे बैठ कर फलाहार किया।