5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : गोवर्धन सागर में नाला तोड़ा, उदयपुर में सडक़ों पर घुटनों तक पानी

उदयपुर में झमामझ बारिश
less than 1 minute read
Google source verification

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. शहर में शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों व सडक़ों पर पानी भर गया। नाले उफान पर थे और पानी बाहर सडक़ों पर फैल गया। कई जगह पर घुटनों तक पानी भर गया था जहां वाहनधारियों को मुश्किलें हुई। गोवर्धन सागर इलाके के स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर तो संकरे नाले को तोडक़र चौड़ा करना पड़ा, वहां पर भीड़ बढऩे से पुलिस को बुलानी पड़ी।

रास्तों में घुटनों तक पानी
तेज बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों व प्रमुख रास्तों में घुटनों तक पानी भर गया। कई स्थानों पर तो रात तक पानी खाली नहीं हुआ। पानी में दुपहिया वाहन बंद हो गए तो लोग पैदल रास्ता पार नहीं कर सके ऐसी स्थितियां थी। न्यू केशवनगर में आदिनाथ जैन मंदिर के आगे से केएलआर कॉलोनी के बाहर तक पानी भर गया था, बड़ी बात यह है कि जहां-जहां पानी भर था वहां खड्डों में गाडिय़ा फंसी अलग से। वहां स्ट्रीट लाइटें बंद होने से परेशानियां अलग हुई। शहर की बोहरा गणेश जी स्थित राजश्री कॉलोनी, मीरा कॉलोनी में पानी भर गया। जिला प्रशासन ने वहां पर नागरा आपदा केन्द्र से टीम भेजी।