6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर नगर निगम में 70 वार्ड होंगे, फतहनगर, भींडर, सलूंबर व कानोड़ में भी बढ़ाए वार्ड

वार्डो का पुर्नगठन
less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर नगर निगम

उदयपुर नगर निगम

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. प्रदेश की गहलोत सरकार ने नगर पालिका चुनावों से पहले नगर निगम से लेकर नगर पालिकाओं में वार्डोँ का विस्तार कर दिया है। इससे अब उदयपुर नगर निगम में 55 वार्ड से बढ़ाकर 70 कर दिए है। इसके साथ ही निगम में शहर के 70 पार्षद चुने जाएंगे। इसी प्रकार जिले की कानोड़ में 15 से 20, फतहनगर,भींडर व सलूंबर में 20 से 25 वार्ड कर दिए है। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6(1) एवं धारा 9 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुये राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नगर निगमों, परिषदों एवं पालिकाओं में सीटों का निर्धारण किया गया है। आगामी नगर निगमों, परिषदों एवं पालिकाओं चुनाव के लिये वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अधिसूचना 10 जून, 2019 के अनुरूप वार्डो के पुर्नगठन के निर्देश जारी किये गये है। इसमें सभी नगरीय निकायों में निर्धारित सीटों की जनसंख्या के अनुसार वार्डो का गठन एवं पुर्नसीमांकन का कार्य मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर नियोजक के सहयोग से नियत अवधि में पूर्ण करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अपनी-अपनी पालिका क्षेत्र में वार्डो के गठन के सम्बन्ध में वार्डो की सीमा निर्धारित करेंगे तथा सीमा निर्धारण के प्रारूप एवं नक्शें पर आपत्ति आमंत्रित करेंगे तथा प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करेंगे। यह कार्य समयावधि में पूर्ण किया जायेगा। वार्डो के सीमा निर्धारण एवं प्रारूप के प्रकाशन के पश्चात् वार्डो के गठन के सम्बन्ध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत सभी आपत्तियों को मय दस्तावेजों को अपनी टिप्पणी के साथ राज्य सरकार को प्रेषित किया जायेगा। बाद में अंतिम निर्णय किया जाएगा।