
रोडवेज ने लगाई अतिरिक्त बसें, रेल में बढ़े पेशेंजर
धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को महिला सुपरवाईजर (महिला अधिकारिता)सीधी भर्ती परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए शहर में आए अभ्यर्थियों से रोडवेज और रेलवे को अतिरिक्त राजस्व की आय हुई। परीक्षा समाप्ती के बाद वाली गाडि़यों में यात्री भार अपेक्षाकृत अधिक दिखाई दिया।
रोडवेज के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा रविवार को यात्री भार अधिक रहा। इस दिन दोपहर बाद अधिकांश बसों में आशानुरूप यात्री भार रहा। उन्होंने बताया कि यात्रीयों की संख्या को देखते हुए रविवार को तीन ट्रीप अतिरिक्त किए गए। इनमें दो ट्रीप बांसवाड़ा और एक ट्रीप डूंगरपुर के लिए अतिरिक्त बसों को भेजा गया।
इधर रेलवे के एआरओ मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर और शाम को निकलने वाले इंटरसिटी, चेटक, मेवाड़ एक्सप्रेस आदि में रोजाना से करीब २० प्रतिशत यात्री भार अतिरिक्त रहा। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चली। परीक्षा खत्म होने के साथ ही दोनों स्टेशनों पर भीड उमड पडी।
Updated on:
06 Jan 2019 10:26 pm
Published on:
06 Jan 2019 10:26 pm
