4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीपीआई के प्रत्याशी घनश्याम ने भरा पर्चा

लोकसभा चुनाव 2019
less than 1 minute read
Google source verification

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. लोकसभा चुनाव 2019 की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरुवार को उदयपुर में पहला नामांकन पेश हुआ। उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (19) के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के घनश्याम तावड़ ने गुरुवार दोपहर 2.05 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदी के समक्ष नाम निर्देशन प्रस्तुत किया।

प्रत्याशी तावड़ की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 20 हजार 700 रुपए की नकद राशि है एवं पत्नी के पास 10 हजार रुपए चांदी के जेवरात भी है। उनके पास आवरी माता कच्ची बस्ती में 1200 वर्ग फीट के प्लॉट आधे क्षेत्र में निर्मित मकान है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए हैं। शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसाय मजदूरी एवं शिक्षा स्नातक बताई है। तावड़ के तीन पुत्रियां हैं।
---------

शिकायतों के लिए और दूरभाष नंबर

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में चुनाव संबंधी शिकायत के लिए अतिरिक्त दूरभाष नंबर जारी किया गया है। अब 0294-2420062 पर भी शिकायत दी जा सकेगी।