
VIDEO : गर्मियों के लिए उदयपुर से शुरू हुई दो टे्रने
धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. आगामी गर्मियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कुछ स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है और यात्री दबाव की समीक्षा कर नियमित रेल सेवाओं में अतिरिक्त डिब्बें लगाए जा रहे हैं।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में उदयपुर-पुणे-उदयपुर एक्सप्रेस (12 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 09675, उदयपुर-पुणे स्पेशल 9 अप्रेल से 25 जून तक 12 ट्रिप करेंगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर से रात 11.100 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार को रात 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09676, पुणे-उदयपुर स्पेशल 11 अप्रेल से 27 जून तक 12 ट्रिप प्रत्येक गुरुवार को पुणे से मध्यरात्रि 12.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 9.10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 04972, जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 04 अप्रेल से 27 जून 13 ट्रिप जम्मूतवी से प्रत्येक गुरुवार सुबह 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04971, उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशाल एक्सप्रेस 05 अप्रेल से 28 जून तक 13 ट्रिप उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
Updated on:
19 Apr 2019 10:45 am
Published on:
18 Apr 2019 09:48 pm
