
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
उदयपुर जिले के कुराबड सुरो का गुड़ा गांव में बड़ी घटना हुई है। जंगल में बकरियां चराने गए 3 बच्चे व एक युवती एनीकट में नहाते वक्त डूब गए। जिसमें चारों की मौत हो गई है। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी के शव निकाले गए हैं। इसमें एक बालक राजू (15) पुत्र नानालाल, दो बालिकाएं तारा (13) पुत्री नानजी व पार्वती (15) पुत्री धन्ना और एक युवती भूरी (20) पुत्री शंकरलाल शामिल है। जानकारी के मुताबिक, सभी शनिवार दोपहर बकरियां चराने गए थे। इस दौरान वहां बने एनीकट में नहाने उतरे। गहरे पानी में जाने के बाद डूबने से चारों की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मदद कर पानी में से चारों के शव बाहर निकाले। परिवार के सदस्यों ने बाहर निकाले बच्चे के शवों के पास जाकर उनके पेट से पानी निकालने का प्रयास किया। उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। मृतकों के शव कुराबड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।
Published on:
31 Aug 2024 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
