20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur News: शादी से लौट रहे थे, रास्ते में भैंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

नेशनल हाईवे 58-ई पर सगपुरा गांव के समीप एक बाइक सड़क पर भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
jhadrol news

झाड़ोल । नेशनल हाईवे 58-ई पर सगपुरा गांव के समीप एक बाइक सड़क पर भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार झांझर की पाल निवासी दिलीप डूंगरी (37) पुत्र कला डूंगरी, अन्ना डूंगरी एवं कैलाश डूंगरी तीनों कोचला गांव में शादी समारोह में गए थे। वापस घर लौटते समय सगपुरा गांव के समीप बाइक सड़क पर भैंस से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ोल पहुंचाया। सूचना पर एएसआई जगदीशचंद्र मीणा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे में दला उर्फ दिलीप डूंगरी की मौत हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल अन्ना डूंगरी एवं कैलाश डूंगरी को उदयपुर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक दिलीप डूंगरी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।