
इधर कुआं, उधर खाई....उदयपुर देहात की रोज होती है सड़क के इन गड्ढों से लड़ाई
udaipur road उदयपुर/ झाड़ोल. क्षेत्र के कंथारिया को फलासिया से जोडऩे वाली सड़क पर यातायात दबाव के बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई गड्ढों की गहराई तो दो फीट से भी अधिक है, जो कि चालक के लिए परेशानी ही नहीं खड़ी कर रहे बल्कि दुर्घटना की वजह बने हुए हैं। वाहन चालकों के अनियंत्रित होकर गिरने की घटनाएं आम हो रही हैं। वहीं बहुत सावधानी के बीच चलने पर 18 किलोमीटर की दूरी को पार करने में दो घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। लोगों का आरोप है मानसून की बरसात में उखड़ी सड़कों को लेकर जिम्मेदार विभाग व्यवस्था सुधार को लेकर सुध नहीं ले रहा।
आए दिन की परेशानी
कंथारिया से फलासिया मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। राहगीरों के साथ वाहन सवारों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को अवगत कराया जा चुका है।
डिम्पल गोरणा, संरपच, ग्राम कन्थारिया
करेंगे व्यवस्था सुधार
अधिक बरसात के बीच सड़क ज्यादा ही क्षतिग्रस्त हो गई है। मामला मेरी जानकारी में है। प्रयास रहेंगे कि जल्दी ही व्यवस्था सुधार हो। udaipur road
यूनुस पीरजादा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी झाड़ोल
Published on:
24 Sept 2019 06:00 am
