
मधुसूदन शर्मा/उदयपुर. Udaipur Tourism: प्रसिद्ध फतहसागर और पिछोला झील यहां का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। उदयपुर को ‘सफेद शहर’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां के शासकों ने महलों को आकर्षक बनाने के लिए सफेद संगमरमर का प्रयोग किया। इन सफेद महलों में लेक पैलेस, जग मंदिर आदि शामिल हैं। उदयपुर को पूर्व के वेनिस के नाम से भी पहचाना जाता है। लेकसिटी की खास बात यह है कि इस बार ऑफ सीजन में भी यहां पर्यटकों की आवक बहुत अच्छी रही है। जुलाई का महीना ऑफ सीजन माना जाता है। इसके बावजूद जुलाई में यहां उम्मीद से ज्यादा पर्यटक उदयपुर पहुंचे। वर्ष 2022 की बात करें तो यहां 85 हजार 400 देसी और 3 हजार 180 विदेशी पर्यटक आए थे। उदयपुर ऐसा शहर है, जहां सालभर लोग भ्रमण के लिए आते हैं।
दुनिया में दूसरे नंबर का सबसे पसंदीदा शहर
राजस्थान का उदयपुर दुनिया का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर बनकर उभरा है। ट्रैवल प्लस लीजर रीडर्स अवॉर्ड ने दुनिया के टॉप-25 सबसे पसंदीदा शहरों को सूची तैयार की थी। इस सूची में मैक्सिको का ओकासा पहले स्थान पर, उदयपुर दूसरे स्थान पर और मुंबई दसवें स्थान पर रहा।
यह भी पढ़ें : सांवलियां सेठ के भंडार में भक्तों ने लगाया नोटों का ढेर, 9.72 करोड़ कैश, 12 किलो से ज्यादा चांदी और करोड़ों का सोना भेंट
उदयपुर की खास बात यह है कि यहां पर्यटकों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं हैं। एक से बढ़कर एक होटल और रेस्टोरेंट हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें : इस माह के अंत तक भारत यात्रा के लिए उड़ान भरेगी कुरजां, अभी वैज्ञानिक कर रहे ऐसा काम
इस साल अब तक आए पर्यटक
माह - देसी - विदेशी
जनवरी - 180000 - 14215
फरवरी - 140400 - 15378
मार्च - 138000 - 14026
अप्रेल - 116900 - 6754
मई - 127000 - 6476
जून - 120450 - 2295
जुलाई - 130500 - 5461
12 वर्षों में जुलाई माह में आए पर्यटक
वर्ष - देसी - विदेशी
2011 - 45958 - 8733
2012 - 54426 - 8735
2013 - 46845 - 7821
2014 - 47560 - 6977
2015 - 46560 - 6095
2016 - 51509 - 8020
2017 - 55963 - 7902
2018 - 64323 - 8520
2019 - 64955 - 6945
2020 - 2489 - 95
2021 - 57595 - 174
2022 - 85400 - 3180
Published on:
21 Aug 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
