26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस माह के अंत तक भारत यात्रा के लिए उड़ान भरेगी कुरजां, अभी वैज्ञानिक कर रहे ऐसा काम

कुरजां के जीवन को बचाने के लिए मंगोलिया के वैज्ञानिक हर साल कुरजां के प्राकृतवास क्षेत्र में इस तरह का कैम्प लगाते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Aug 2023, 10:32 AM IST

siberian_bird_kurjhan.jpg

फलोदी। नवसृजित जिले फलोदी के खीचन में मंगोलिया से शीतकालीन प्रवास पर आने वाली सायबेरियन बर्ड कुरजां का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सायबेरियन बर्ड के विश्व भ्रमण पर निकलने से पहले मंगोलिया के खुर्ख-खुतेनी वैली के प्राकृतवास पर वैज्ञानिकों की टीम ने शिविर लगा कुरजां के चूजों की टेगिंग शुरू की है । इसके साथ ही ब्रिडिंग के बाद आए चूजों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक उपचार व टीकाकरण का कार्य भी शुरु किया गया है।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: आज से 4 दिनों तक इतने जिलों में होगी बारिश, गरजेंगे बादल, गिरेगी बिजली

कुरजां के जीवन को बचाने के लिए मंगोलिया के वैज्ञानिक हर साल कुरजां के प्राकृतवास क्षेत्र में इस तरह का कैम्प लगाते हैं। इसका बड़ा कारण कुरजां की सुरक्षा व रूट की जानकारी के लिए विलुप्त हो रहे इस सुन्दर पक्षी की संख्या में बढ़ोतरी करना भी है। मंगोलिया व रशिया के वैज्ञानिक गत 29 जुलाई से लगातार चूजों की टेगिंग व बर्ड की परिपक्वता तक देखभाल करेंगे। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार वैज्ञानिक कुरजां के रहवास व प्रवास स्थलों पर रिसर्च कर सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों के सम्बंध में तथ्य जुटाने के लिए टैगिंग कर रहे हैं, जिसका उपयोग कुरजां के जीवन पर मंडरा रहे खतरों को कम करने के लिए किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: आखिरकार एक्शन मोड में आया मानसून, आज यहां होगी भारी बारिश, रहें सावधान

जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार सायबेरियन बर्ड का ब्रिडिंग समय प्रभावित हुआ है। जिससे चूजे अभी उड़ान भरने की स्थिति में नहीं है, मादा अपने चूजों के साथ ही उड़ान भरेगी। वहीं मंगोलिया, रशिया, कजाकिस्तान में अच्छी बारिश से भोजन,पानी व मौसम भी अनुकूल है।
- डॉ. दाऊलाल बोहरा, सदस्य आईयूसीएन

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग