4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर यूआईटी के बजट की तारीख तय, मुहर लगना बाकी

उदयपुर यूआईटी
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur uit

उदयपुर यूआईटी के बजट की तारीख तय, मुहर लगना बाकी

उदयपुर. नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) के नए वित्तीय वर्ष के बजट को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सोमवार को यूआईटी में हुई बैठक में बजट को लेकर चर्चा की गई तथा सभी से अलग-अलग मदों को लेकर जानकारी ली गई। संभावना है कि यूआईटी का बजट पास करने की तारीख 22 फरवरी तय हो सकती है। यूआईटी में हुई बैठक में चल रहे वित्तीय वर्ष में कितना बजट खर्च कर दिया और अभी क्या स्थिति है इस पर चर्चा करने के साथ ही नए वित्तीय वर्ष के बजट पर तैयारियां शुरू कर दी गई। यूआईटी सचिव उज्जवल राठौड़ ने निर्माण से लेकर लेखा शाखा के अधिकारियों से उनके फीडबैक लिए, साथ ही बजट को लेकर भी लेखा शाखा को भी निर्देश दिया कि इस पर तैयारियां शुरू कर दिया जाए। यूआईटी चेयरमैन व जिला कलक्टर आनंदी बजट की तारीख को अनुमोदित करने के बाद अंतिम निर्णय हो पाएगा।
इधर, जिला कलक्टर व यूआईटी चेयरमैन आनंदी ने शाम को कलक्टरी में यूआईटी के अधिकारियों की बैठक ली, उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों, पाइप लाइन में पड़े कार्यों की पूरी रिपोर्ट ली।