
बारिश थमने से जलाशयों में घटी पानी की आवक
Udaipur Weather : Lake धीरेंद्र् कुमार जोशी/उदयपुर . जिले में गत कुछ दिनों से मानसून ( Mansoon ) कमजोर पड़ा हुआ है, हालांकि कैचमेंट में हल्की बारिश होने से जलाशयों में पानी की आवक कम पडऩे लगी है। ऐसे में जलाशयों से जल निकासी नियंत्रित कर दी गई है।
मेवाड़-वागड़ के अन्य जिलों में गत दो दिन से अच्छी बारिश ( Rain ) हो रही है लेकिन जिले में हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है जिससे जलाशयों ( Lake ) में भी पानी की आवक घटने लगी है। इसके मद्देनजर झीलों के गेट कभी बंद किए तो कभी खोले जा रहे हैं। उदयसागर के गेट शनिवार दोपहर को बंद कर दिए गए थे, लेकिन रविवार को इसके दोनों गेट 6-6 इंच खोले गए। इधर, स्वरूपसागर का एक गेट 1 फीट खोला हुआ है। इसी प्रकार फतहसागर के तीन गेट 3-3 इंच खोले हुए हैं। सीसारमा नदी में 2.3 फीट पानी की आवक हो रही है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को धूप-छांव की स्थिति रही। धूप निकलने से गर्मी में बढ़ोतरी हुई।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों में जिले में सर्वाधिक बारिश सलूंबर में 19 मिमी दर्ज की गई। इसी प्रकार जयसमंद 14, केजड़ 11, सोम पिक अप 10, ऋषभदेव में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
जलाशयों के स्तर में यह आया बदलाव
जलाशय ... वर्तमान ... भराव क्षमता
पिछोला ... 10.6 ... 11
फतहसागर ... 13 ... 13
बड़ी ... 25 ... 34
मदार बड़ा ... 24 ... 24
मदार छोटा ... 21 ... 21
गोवर्धनसागर ... 9 ... 9
उदयसागर ... 23.11 ... 24
देवास प्रथम ... 30 ... 34
मादड़ी ... 34 ... 34
वल्लभनगर ... 19.6 ... 19.6
जयसमंद ... 20.9 ... 27.50
मानसी वाकल ... 42.3 ... 58
आकोदड़ा ... 44.11 ... 60
सुखेर का नाका ... 29.6 ... 33
बडग़ांव ... 17.5 ... 25
(फीट में)
Published on:
16 Sept 2019 07:00 am
