5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में दो दि‍न से घने बादलों का डेरा…रूक-रूक कर बरस रहे…मौसम बना हुआ सुहाना..

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rain in udaipur

बारिश

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. शहर में गत कुछ दिनों से घने बादल छाए हुए हैं। तेज उमस और गर्मी के बावजूद तेज बारिश को शहरवासी तरस रहे हैं। शन‍िवार को भी बार‍िश का दाैैैर चला लेक‍िन बार‍ि‍श्‍ा कुछ देेेर तेज हुुइ फि‍र मध्‍यम बार‍िश का दाैैैर चला। शुक्रवार को भी दिनभर घने बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश शुरू हुई कुछ देर मध्यम बारिश होने के बाद शाम तक हल्की फुहारें गिरी। झाड़ोल में शुक्रवार को 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार रहा। लेकिन बादलों ने फिर निराश किया। शुक्रवार को जिले में कुछ जगह ही बारिश दर्ज की गई। इधर दोपहर करीब दो बजे शहर में बारिश होना शुरू हुई। करीब आधा घंटा तक मध्यम बारिश होने के बाद शाम छह बजे तक फुहारेंं गिरती रही। बारिश से सडक़ें गिली हो गई और जगह-जगह गड्ढ़ों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में शहरवासी झीलों के किनारे और विभिन्न पार्कों में भ्रमण के लिए निकले। गर्म पकौड़ों, चाट और अन्य गर्म व्यंजनों का लुत्फ लिया। देर रात तक स्टालों पर भीड़ रही।


यह रही बारिश की स्थिति
सिंचाई विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में उदयपुर 7, संई डेम 61, सलूंबर 43, उदयसागर 33, वल्लभनगर 15, डाया 18, जयसमंद 42, गोगुंदा 12, केजड़ 20, ओगणा 30, सोमकागदर 15, झाड़ोल 26, ऋषभदेव 33, कोटड़ा 49, नाई 16, खेरवाड़ा 11, बावलवाड़ा 80, सेमारी में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।

READ MORE : आइए मेहरबां ... ये है दुनिया का बेहतरीन शहर.. इसकी खूबसूरती के आप भी हो जाएंगे कायल, मदहोश कर देंगी ये तस्‍वीरें..


यहां हुई बारिश
जिले में शुक्रवार को गोगुंदा में 25, जयसमंद में 18 मिमी बारिश के साथ ही, गींगला, मावली, खेरोदा, झावर माइंस, फतहनगर, बावलवाड़ा आदि जगहों पर अच्छी बारिश हुई।


झीलों में पानी की आवक जारी
गोगुंदा क्षेत्र में लगातार बारिश होने से मदार बड़ा और छोटा में पानी की बावक जारी है। शुक्रवार को मदार बड़ा का गेज 16.5, मदार छोटा का गेज 8.5 दर्ज किया गया।