4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट की खातिर ‘अनाड़ी’ खेल रहे करंट से

UNSKILLED WORKER: लुणीयारा जीएसएस का मामला, ठेकेदार ने अप्रशिक्षित को संभलायी जीएसएस की कमान
less than 1 minute read
Google source verification
पेट की खातिर ‘अनाड़ी’ खेल रहे करंट से

पेट की खातिर ‘अनाड़ी’ खेल रहे करंट से

फलासिया . सरकार ने अपने फायदे के लिए जीएसएस की सार संभाल ठेके पर दे दी, वहीं ठेकेदार कम्पनी लालच में मनमानी करते हुए अप्रशिक्षित कर्मचारी की जान जोखिम में डाल रहे नहीं हैं। जबर्दस्त बेरोजगारी के दौर में दो वक्त की रोटी के खातिर अप्रशिक्षित भी अपनी जान की परवाह किए बगैर करंट से खेल रहे हैं। ऐसा ही मामला क्षेत्र के लुणीयारा जीएसएस में देखने को मिल रहा है।

ठेकेदार कम्पनी सीरसा बंसीवट के नाम पर 17 सितम्बर 2017 को लुणीयारा जीएसएस पर 3 आईटीआई योग्यताधारी कर्मचारी लगाने का टेंडर छूटा। ठेकेदार कम्पनी एक आईटीआई योग्यताधारी के साथ दो अप्रशिक्षित कर्मचारियों से अनुभव के आधार पर काम करवा रही है। इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद विद्युत निगम ने कम्पनी का ठेका निरस्त करने के बजाय उसकी अवधि बढ़ा दी है।

न तकनीकी स्टॉफ और ना ही सुरक्षा उपकरण

विद्युत निगम और ठेकेदार कम्पनी के बीच अनुबंध में तय हुआ कि कम्पनी आईटीआई योग्यताधारी को ही काम पर लगाएगी परन्तु लुणीयारा जीएसएस पर इसकी खुली अनदेखी हो रही है। कई बार ये कर्मचारी जीएसएस से गायब रहते हैं। विद्युत निगम के अनुसार कर्मचारी की सुरक्षा के लिए दस्ताने, रेनकोट, हेलमेट, पैरों में रबर के शूज की अनिवार्यता है। सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेकेदार फर्म की है परन्तु कर्मचारियों को न तो ठेकेदार कम्पनी और ना ही निगम ने कोई सुविधा उपकरण मुहैया करवाए हैं।

.......

ठेकेदार के लिए आईटीआई योग्यताधारी को ही रखने अनिवार्य है। लुणीयारा पावर हाउस पर तीन में से 1 आइटीआई योग्यताधारी और 2 कर्मचारी अप्रशिक्षित है। ठेकेदार को इस बारे में कई बार कह दिया है परन्तु ग्रामीण बाहरी व्यक्ति को रात के समय पत्थर फेंक कर भगा देते हैं जिससे वहां कोई टिकता नहीं है। एक अप्रशिक्षित को हटा भी दिया गया है।

भुवनेश मीणा, जेईएन विद्युत निगम फलासिया