
आखिर पहुंचा पशु चिकित्सा दल
उदयपुर. झाड़ोल . आदिवासी बाहुल्य झाड़ोल उपखण्ड में आय के माध्यम से माने जाने वाले पालतू की जिदंगी पर खतरा मडरा है। इस पर राजस्थान पत्रिका ने 'दो माह से ओगणा पशु चिकित्सालय पर लटका तालाÓ और 'यहां पशुओं की जिदंगी पर मौत का लटका तालाÓ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इस पर सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से ओगणा एवं आसपास के गांवों में टीम पहुंची। सर्व प्रथम ओगणा में पशुपालकों के घर पहुंचकर मवेशियों को क्रमीनाशक दवा पिलाई और टीकाकरण किया। नेताजी का बारा, अटाटिया व आसपास के गांवों में जाकर पशुपालकों के घर-घर सर्वे किया। दवाई वितरण की गई। टीम में देव किशन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
दानपात्र में निकली19 लाख की नकदी
गींगला पसं. मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईड़ाणा माता मंदिर के दानपात्र सोमवार को ट्रस्ट संरक्षक लवदेव सिंह कृष्णावत के सान्निध्य तथा पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोले गए। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. कमलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दानपात्रों से 19 लाख आठ हजार आठ सौ पचास की नकदी सहित साढ़े तीन किलो चंादी व एक तोला दस ग्राम सोने के आभूषण प्राप्त हुए। इसके अलावा तीन विदेशी नोट भी दानपात्र से निकले।
Updated on:
08 Oct 2019 02:25 am
Published on:
08 Oct 2019 02:25 am
