5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: 3 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की आत्महत्या, शव अभी भी पेड़ पर, आखिर क्यों उठाया दोनों ने ऐसा कदम, पढ़ें पूरी खबर

झाड़ोल. पुलिस थाना क्षेत्र के पालियाखेड़ा के निकट सैलाना मार्ग पर बुधवार देर रात्रि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

jyoti Jain

•

Updated: 26 Oct 2017, 10:33 AM IST

suicide in jhadol udaipur

झाड़ोल. पुलिस थाना क्षेत्र के पालियाखेड़ा के निकट सैलाना मार्ग पर बुधवार देर रात्रि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला नीला पुत्री गब्बा डामोर की उम्र 30 वर्ष थी साथ ही वह 3 बच्चों की मां भी थी। जानकारी के अनुसार नीला का विवाह कुछ साल पहले हुआ था। शादी से नीला के 3 संतान हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही नीला अपने पीहर लौट आयी थी जहां उसकी मुलाकात अपने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय सुंदरलाल पुत्र प्रेम दलवाया से हुई और दोनों की घनिष्टता बढ़ने लगी और बीती रात दोनों ने आत्महत्या कर ली।

READ MORE: इन ग्रामीणों की ये दर्दभरी कहानी, रुपए भी दे दिए मगर गैस कनेक्शन अब भी नहीं मिला, सुबह शाम चुल्हा फूंकने को मजबूर


पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच चुके है। अभी तक पेड़ पर ही लटके हुए है व परिजनों में समझाइश करवाई जा रही है। पुलिस उपअधीक्षक निरंजन चारण मौके पर मौजूद है। मौके पर काफी मात्रा में भीड़ इकट्ठी हो गई है।

read also: बाइक चोर गिरफ्तार
उदयपुर . अम्बामाता थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत पांच जून को फतहपुरा क्षेत्र स्थित न्यू अहिंसापुरी निवासी कल्पेश पुत्र जगदीश पूर्बिया की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस मामले में प्रतापनगर थाने में गिरफ्तार घासा निवासी जगदीश पुत्र नारायण लाल वागरिया व डूंगरपुर हाल ब्रह्मपुरी (तीतरड़ी) निवासी प्रकाश पुत्र नाथूलाल मीणा को जेल होने से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही से मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। न्यायालय ने उन्हें वापस जेल भेज दिया।

READ MORE: उदयपुर सहित प्रदेश के पांच सीएमएचओ को नोटिस जारी, इस लापरवाही की वजह से मिले नोटिस


जमानत खारिज : पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोपित मेनार (खेरोदा) निवासी शिवशंकर पुत्र मांगीलाल लुणावत की जमानत याचिका जिला एवं सेशन न्यायालय ने खारिज कर दी। शिवशंकर ने पुलिसकर्मी राजेश के साथ अंबा माता पशु मेले में मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे।