3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: सामने आया उदयपुर से लापता हुए किशोर की कहानी का सच, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

उदयपुर. पुलिस ने किशोर को दिल्ली-उदयपुर आने वाली ट्रेन में अजमेर के नसीराबाद से डिटेन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 22 May 2018, 8:41 AM IST

 kidnapping case of udaipur boy, police udaipur

VIDEO: सामने आया उदयपुर से लापता हुए किशोर की कहानी का सच, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

मोहम्मद इलियास / उदयपुर . गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से लापता हुए किशोर ने स्वयं ही अपनी अपहरण की कहानी रचते हुए पिता से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने किशोर को दिल्ली-उदयपुर आने वाली ट्रेन में अजमेर के नसीराबाद से डिटेन किया।

पूछताछ मेें उसने परिवार से खफा होकर सबक सिखाने व बिजनस करने के लिए फिरौती मांगना स्वीकार किया। इस पूरे घटनाक्रम में किशोर ने मुंह पर रूमाल रखकर मोबाइल में प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर इंटरनेशनल कॉल करते हुए पुलिस व परिवार को खूब दौड़ाया। नासमझ इस किशोर की पुलिस अब काउंसलिंग करवाएगी। इधर, इस घटनाक्रम से परिवार में सकते में होकर पूरी तरह से शर्मसार है।


एएसपी ब्रजेश सोनी ने बताया कि मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) हाल सेक्टर-14 गोवर्धनविलास निवासी राजेश कुमार पुत्र गुलाबचंद पांडे ने 20 मई को थाने में 17 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दूधतलाई रोप-वे पर मैनेजर पद पर कार्यरत पांडे ने बताया कि 19 मई की दोपहर 3 बजे पुत्र घर से दूधतलाई के लिए निकला था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।

READ MORE: PATRIKA IMPACT: 6 माह से भटक रहीं थी महिला, नहीं था कोई सुनने वाला, पत्रिका ने उठाया मुद्दा तो मिला न्याय

उसका फोन भी स्वीच ऑफ मिला। पुलिस ने जांच की तो किशोर के रेलवे स्टेशन पर अकेले घूमने व उसकी लोकेशन दिल्ली के सराय रोहिल्ला मिली। पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद ली तब तक किशोर उदयपुर आने वाली टे्रन में वापस रवाना हो गया, पुलिस ने पीछा कर उसे नसीराबाद में डिटेन किया।

यह था मामला
उदयपुर गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से शनिवार को लापता हुए किशोर ने पिता को फोन कर अपहरण की सूचना देकर सनसनी फैला दी थी। बच्चे की ही आवाज में अपहर्ता ने पहले 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और अगले ही पल वह 3 लाख रुपए पर रजामंद हो गया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने किशोर की लोकेशन निकाली तो वह दिल्ली के सराय रोहिल्ला में मिली। किशोर के ट्रेन से वहां पहुंचने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोर वहां पर अकेला घूमता मिला।