
उदयपुर. जिले की सलूंबर विधानसभा में भाजपा से दावेदारी कर रहे नरेन्द्र मीणा ने पत्रिका जन एजेंडा के तहत बताई अपनी प्राथमिकताएं।
– जयसमंद झील को भरा रखने के लिए माही बांध का पानी जयसमंद झील में लाने का प्रयास करुंगा।
– डाया बांध को भरा रखने के लिए टीडी नदी का पानी सुरंग के माध्यम से डाया बांध में लाने का प्रयास।
– सराड़ा व सलूंबर क्षेत्र में रीको इण्डस्ट्रीज एरिया विकसित करुंगा ताकि क्षेत्र में स्थायी रोजगार का प्रबंध होगा।
– पर्यटन की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र में जयसमंद झील, महाराणा प्रताप स्मारक चावंड एवं हाड़ा रानी स्मारक सलूंबर को विकसित करुंगा।
– सराड़ा व चावंड को नगर पालिका का दर्जा दिलाने का प्रयास करुंगा।