6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
VIDEO: उदयपुर की इस हार्डवेयर दुकान में चोरी, लाखों का माल पार
Play video

VIDEO: उदयपुर की इस हार्डवेयर दुकान में चोरी, लाखों का माल पार

उदयपुर -चोर शटर तोडकर अंदर घुसे और महंगी मशीनें, औजार और अन्य सामान चुरा कर ले गए।
Google source verification

चन्दन सिंह देवड़ा / उदयपुर के मावली कस्बे मे बीती रात चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान को निशाना बनते हुए करीब साढ़े चार लाख का माल पार कर लिया। वारदात का पता लगने पर सुबह दुकानदार ने मावली थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार मावली फतहनगर रोड़ पर स्थित देवनारायण हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रीक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर शटर तोडकर अंदर घुसे और महंगी मशीनें, औजार और अन्य सामान चुरा कर ले गए।

 

दुकान मे अंदर गुल्लक मे पड़ी नगदी पर भी चोर हाथ साफ कर गए। हाईवे पर दुकान मे चोरी होने के बावजूद किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह पता चलने पर मावली थाने मे रिपोर्ट दी। पुलिस मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। दुकानदार के अनुसार करीब साढे चार लाख का माल चोर उड़ा ले गए है।