18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका-विजय? वेडिंग टीम से साइन कराया NDA, ठुकराए OTT के ऑफर

Upcoming Celebrity Wedding In Udaipur: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। हालांकि अब तक कपल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Vijay Deverkonda And Rashmika Mandana Wedding

चर्चित जोड़ी रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा और वायरल इंवीटीशन (फोटो: सोशल मीडिया)

Vijay Deverakonda Weds Rashmika Mandanna: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि दोनों 26 फरवरी को झीलों की नगरी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी चर्चा हो रही है।

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी?

सूत्रों के अनुसार शादी को बेहद निजी रखा जाएगा। समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शादी के लिए उदयपुर के एक लग्जरी होटल को चुना गया है। हाल के दिनों में बॉलीवुड और साउथ के कई सितारे यहां शाही अंदाज में शादी कर चुके हैं, ऐसे में रश्मिका और विजय का नाम जुड़ने से शहर में चर्चा और बढ़ गई है।

नो-फोन पॉलिसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में नो-फोन पॉलिसी लागू रहेगी। मेहमानों को समारोह के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही फोटोग्राफर और इवेंट से जुड़े लोगों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) साइन कराया गया है, ताकि शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हो सकें। इससे साफ है कि कपल इस खास मौके को पूरी तरह निजी रखना चाहता है।

हैदराबाद में होगा भव्य रिसेप्शन

चर्चा है कि 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन कार्ड भी वायरल हो रहा है। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।

OTT ऑफर भी ठुकराया

बताया जा रहा है कि शादी के वीडियो अधिकारों के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मोटी रकम का ऑफर दिया था, लेकिन कपल ने इसे ठुकरा दिया। इससे साफ है कि रश्मिका और विजय अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।