6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : इस गांव के लोग पहले करने वाले थे मतदान का बह‍िष्‍कार लेकिन अब इस शर्त पर हुए मतदान को तैयार..

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
sarvan village

Rajasthan Election 2018 : इस गांव के लोग पहले करने वाले थे मतदान का बह‍िष्‍कार लेकिन अब इस शर्त पर हुए मतदान को तैयार..

उदयपुर. झाड़ोल. फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र गुजरात सीमा से सटी ग्राम पंचायत कवेल के सरवण गांव में मंगलवार को विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे साथ कहा कि साहब हमें बिजली उपलब्ध कराओ, हम मतदान को तैयार हैंं। गौरतलब है कि सरवन बूथ संख्या 283 के करीब 654 मतदाताओं ने मूलभूत सुविधा से वंचित होने से 7 दिसम्बर को होने वाले मतदान के बहिष्कार की घोषणा की थी।
ग्रामीणों की घोषणा पर निगम के अधिकारी हरकत में आए और गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। विद्युत लाइन बिछाने को निगम तैयार हुआ, लेकिन सोम घाटे सेे सवरण तक करीब 7 किलोमीटर तक वन्य जीव अभयारण्य की नाल में स्थित है, जिससे लाइन बिछाने में परेशानी है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की मंजूरी के बिना लाइन नहीं बिछा पाएंगे। ग्रामीणों का कहना था कि मूलभूत जब तक क्षेत्र में सडक़, बिजली एवं अन्य सुविधा नहीं होगी तब तक मतदान बहिष्कार जारी रहेगा।
ग्रामीणों से समझाइश के लिए मंगलवार को कनिष्ठ अभियन्ता आशीष मिश्रा, लाइनमैन चुन्नीलाल पटेल समेत स्टाफ सरवण पहुंचा। जहां ग्रामीणों को मतदान करने के बारे में समझाते हुए वन विभाग की आपत्ति के बारे में बताया। वही ग्रामीणों ने दो टूक में जवाब दिया कि साहब हमें बिजली उपलब्ध कराओ हम लोकतंत्र का पर्व मनाने को तैयार हैं।