4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : अब कांग्रेस के इस प्रत्याशी का सामने आया विवादित वीडियो, ब्राह़मणों पर बोले कुछ ऐसा…

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर. चुनाव में विवादित बोल प्रत्याशियों का पीछा नहीं छोड़़ रहे हैं। सोशल मीडिया से वायरल होते संदेश विरोधी प्रत्याशियों और पार्टियों को पूरा मौका दे रहे हैंं कि एक दूसरे को नीचे दिखाने में कोई कसर नही रह जाए। ऐसा ही एक विवादित विडियो निम्बाहेड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का सामने आया है, जिसमें वह ब्राह़मण समाज के युवाओं पर मांस शराब का सेवन करने की टिप्पणी कर रहे हैंं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ब्राह़मण समाज में भारी रोष देखने को मिल रहा है। यह वीडियो कनेरा में चुनावी सभा का बताया जा रहा है जिसमें मेनारिया समाज एवं सकल ब्राह्मण समाज पर आंजना ने टिप्पणी की।

READ MORE : जिसका लहराया ध्वज गांव में, उसी की फहरी पताका विधानसभा में....

ब्राह़मणों पर इस टिप्पणी से आक्रोश में मेनार कस्बे के सैकड़ों युवाओं ने कस्बे के ओंकारेश्वर चौक में उदय लाल आंजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पूतला भी फूंक डाला। विवादित टिप्पणी करने पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं भींडर व्यापार मण्डल के सदस्यों ने आंजना के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।