4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में यहां भयंकर पेयजल संकट, कहीं दो माह से जलापूर्ति बंद तो कहीं चार दिन के अन्तराल से मिल रहा पानी

अदवास.विगत दो माह से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 6 May 2018, 3:21 PM IST

water supply crises problem in udaipur

अदवास. मेवल क्षेत्र के नईझर ग्राम पंचायत के राजपूत बस्ती गांव में स्थित टंकी से विगत दो माह से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वजावत, मानिगोत, गोवावत, वक्तावत मोहल्लों के दो सौ घरों के लोग इस टंकी में पानी भरते हैं। टंकी में पानी की सप्लाई जयसमंद झील से स्वजल धारा योजना के तहत होती है, जो विगत दो माह से नहीं हो रही है।

जयसमंद झील से आने वाली इस लाइन को लोग जगह-जगह से लीकेज कर अवैध तरीके से पानी चोरी कर रहे हैं ओर पेयजल का खेती में उपयोग लिया जा रहा है। हैण्डपम्प भी जवाब दे गए हैं, इससे लोगों को जयसमंद झील का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। समस्या को लेकर लोगों ने कई बार जलदाय विभाग को शिकायत दर्ज करवाई किन्तु ध्यान नहीं दिए जाने से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से लाइनों को फि र से दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।


महाराज की खेड़ी में चार दिन के अन्तराल से मिल रहा पानी, 15 दिनों से कई हैण्डपम्प खराब, मिस्त्री नहीं दे रहा ध्यान
गुड़ली. निकटवर्ती महाराज की खेेेेड़ी गांव में भीषण गर्मी में पेयजल संकट के चलते ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग ने नई टंकी बनाने के लिए पुरानी टंकी तोड़ दी, लेकिन अभी तक नई टंकी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में नलो में सीधे पानी सप्लाई किया जा रहा है।

गांव में चार-पांच दिन के अन्तराल से पानी दिया जा रहा है, जो भी पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। उपसरपंच रामलाल डांगी ने बताया कि गांव के काटका का कुआं, गायरियावास सहित कई जगह पांच हैण्डपम्प 15 दिन से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने कई बार हैण्डपम्प दुरुस्त करने को मिस्त्री से कहा लेकिन अब तक सुध नहीं लेने से ग्रामीणों को गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपसरपंच रामलाल डांगी, प्रभुलाल डांगी, कैलाश डांगी सहित ग्रामीणों ने समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की है।