4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने खोली तिजोरी, पानी के संकट की समस्या का होगा समाधान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
water tank

उदयपुर में प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने खोली तिजोरी

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. शहर की प्यास बुझाने के लिए शहर में नगर निगम ने अपनी तिजोरी से जलदाय विभाग को 22 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इससे शहर में अलग-अलग स्थानों में पानी के प्रबंध के लिए 5 उच्च टंकियों का निर्माण किया जाएगा तो कुछ इलाकों में पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। नगर निगम ने पार्षदों के माफर्त आए प्रस्तावों की समीक्षा करने के बाद पांच टंकियों के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। महापौर चन्द्रसिंह कोठारी बताते है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद शहर में बड़े स्तर पर उन इलाकों में पानी के संकट की समस्या का समाधान होगा।
महापौर चंद्र सिंह कोठारी बताते है कि इससे जनता को कम दबाव से पानी मिलने की जो समस्या हो रही है उसका समाधान भी होगा और कई नई इलाकों में घरों तक पीने का पानी पहुंचेगा। कोठारी कहते है कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की पिछले दिनों की गई जनसुनवाई में और पार्षदों द्वारा मांग किये जाने पर निगम ने यह राशि स्वीकृत की है। कोठारी कहते है कि पानी वितरण का कार्य अमूमन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन निगम ने लोगो को राहत देने के लिए अपने बजट से यह राशि दी है, निगम ने पहले पहले भी 13 करोड़ की लागत से बप्पारावल कॉलोनी व खेमपुरा में पानी की टंकियों के लिए राशि मंजूर की है।


READ MORE : अब काम चाहिए, कागजों में खेले खेल तो जाएंगे जेल...आवारा मवेशियों एवं सडक़ों को लेकर हाइकोर्ट की सख्ती


समिति अध्यक्ष बोली चार बोर्ड ने भी नहीं किए इतने कार्य
जल वितरण व्यवस्था समिति की अध्यक्षा रेहाना जर्मनवाला कहती है कि विभिन्न क्षेत्रो के लिए 22 करोड़ की राशि स्वीकृत कर एक इतिहास रचा है, इससे पहले चार बोर्ड में कभी भी इतनी राशि इस कार्य के लिए स्वीकृत नही हुई है।
--
कहां बनेगी टंकियां, कितनी लागत आएंगी
- वार्ड 17 व 19 के गोवर्धन विलास चुंगी नाका क्षेत्र में टंकी निर्माण पाइप लाइन के लिए 428.51 लाख रुपए।
- वार्ड 29 व 30 के सूर्या नगर में टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन के लिए 475.86 लाख रुपए।
- वार्ड 3 के मोती मगरी व सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन के लिए 181.10 लाख रुपए।
- वार्ड 55 के नीमच माता क्षेत्र में टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन के लिए 320 लाख रुपए।
- वार्ड 31 में मादड़ी क्षेत्र में टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन के लिए 378.79 लाख रुपए।
- शहर के विभिन्न इलाकों में पाइप लाइन मरम्मत के लिए भी 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।