6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के आसमां में बादलों ने डाले रखा डेरा, बरसे भी लेक‍िन कुछ ही देर

एक दौर में भरेंगी कई प्रमुख झीले
less than 1 minute read
Google source verification
weather

उदयपुर के आसमां में बादलों ने डाले रखा डेरा, बरसे भी लेक‍िन कुछ ही देर

उदयपुर . जिले में बारिश का दौर थम गया है। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और बाद में धूप-छांव का खेल भी हुआ। उमस व गर्मी से लोग परेशान हो गए। वहीं, शाम 5 बजे कुछ देर के ल‍िए बारिश हुई लेक‍िन उमस फ‍िर से बढ़ गई। इधर, बीते द‍िनों हुई बारिश से जलाशयों में पानी की आवक जारी है। फतहसागर, जयसमंद सहित एक दर्जन से अधिक जलाशय काफी खाली है जिन्हें मानसून के पुन: सक्रिय होने की आस है।शहर सहित जिले में रविवार को लगातार दूसरे दिन बारिश नहीं हुई। छोटे जलाशयों के ओवरफ्लो होने एवं पहाड़ों से बहकर आ रहे पानी से जलाशयों में आवक जारी है। पिछोला से लिंक नहर के जरिये पानी छोडऩे के बाद फतहसागर का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक इसका जलस्तर बढकऱ माइनस 2.5 फीट हो गया। सीसारमा नदी में शाम को पानी का बहाव 3.3 फीट रहा।
गत 24 घंटे में उदयपुर 2, उदयसागर 3, वल्लभनगर 3, बागोलिया 5, गोगुंदा 1, ओगणा 4, सोमकागदर 3, झाड़ोल 3, ऋषभदेव 1, कोटड़ा 2 और खेवाड़ा में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

3 इंच और खोले देवास के गेट
लगातार हो रही आवक से 34 भराव क्षमता वाले अलसीगढ़ बांध का जलस्तर बढकऱ 30 फीट हो गया। ऐसे में दोपहर दो बजे बांध के गेट 9 इंच से बढ़ाकर एक फीट तक खोल दिए गए जिससे पिछोला और फतहसागर में पानी की आवक बढ़ेगी।

एक दौर में भरेंगी कई प्रमुख झीले
बारिश का एक और दौर आने के साथ ही कई प्रमुख झीलों के भरने की संभावना है। 21 फीट भराव क्षमता वाले मदार छोटा का जलस्तर वर्तमान में 19.6 फीट पर है। इसी प्रकार मदार बड़ा का जलस्तर 20.10 फीट है जिसकी भराव क्षमता 24 फीट है। 9 फीट भराव क्षमता वाले गोवर्धन सागर में 7.2 फीट पानी आया है।