11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: कल से लागू होगा विंटर शेड्यूल, उदयपुर से 10 शहरों के लिए 22 उड़ानें

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर 29 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इसके तहत उदयपुर को 10 शहरों के लिए 22 उड़ानें मिली हैं।

3 min read
Google source verification
maharana_pratap_dabok_airport.jpg

उदयपुर। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर 29 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इसके तहत उदयपुर को 10 शहरों के लिए 22 उड़ानें मिली हैं। यह शेड्यूल 30 मार्च तक लागू रहेगा। गौरतलब है कि अब तक 10 शहरों के लिए कुल 17 उड़ानें हैं। विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद 22 उड़ानें मिल जाएंगी। यानी 5 अतिरिक्त उड़ानों का इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें- NOTA in Rajasthan Election: इस चुनाव में कहीं नोटा ना बिगाड़ दे खेल, देखें ये आंकड़े

इंडिगो की विभिन्न शहरों के लिए कुल 13 उड़ानें
उदयपुर एयरपोर्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब आधिकारिक विंटर शेड्यूल जारी हो चुका है। इसमें सबसे अधिक उड़ानें दिल्ली के लिए हैं। कुल 7 उड़ानें हैं, जिसमें 3 इंडिगो, 2 विस्तारा, एयर इंडिया और अलायंस एयर की 1-1 उड़ान है। वहीं, दिल्ली की इंडिगो की एक उड़ान केवल 16 नवंबर तक ही रहेगी, जबकि मुंबई के लिए 5 उड़ानें शामिल हैं। जिनमें इंडिगो की 2, एयर इंडिया की 2 और विस्तार की 1 उड़ान है। वहीं जयपुर के लिए 3 उड़ानें मिल रही हैं, जिनमें 2 इंडिगो और 1 अलायंस एयर की है। केवल 5 उड़ानें सप्ताह में सातों दिन नहीं हैं, जबकि 17 उड़ानें नियमित हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: जिला बनाने की मांग को लेकर बिना जूते घूमे थे ये विधायक, अब कांग्रेस ने दिया ऐसा तोहफा

पुणे के लिए नहीं शुरू हो पाई उड़ान
विंटर शेड्यूल में पहले तक पुणे के लिए भी उडा़न शामिल की गई थी, लेकिन बाद में ये उड़ान शुरू नहीं की जा सकी। ऐसे में अब पुणे की फ्लाइट का इंतजार बढ़ गया है। दरअसल, लंबे समय से पुणे और गोवा के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक ये मांग पूरी नहीं हो पाई। फिलहाल महाराष्ट्र में केवल मुंबई शहर के लिए ही उदयपुर से उड़ानें हैं। जबकि पर्यटन व बिजनेस की दृष्टि से इन दोनों शहर के लिए भी उड़ान की जाने की मांग की जा रही।


यहां देखें कौन-सी फ्लाइट कितने समय पर
क्र. - शहर - एयरलाइंस - आगमन समय - प्रस्थान समय - सप्ताह में इतने दिन
1. जयपुर - इंडिगो - सुबह 7.40 - सुबह 8.00 - 7 दिन
2. मुंबई - इंडिगो - सुबह 8.00 - सुबह 8.30 - 7 दिन
3. दिल्ली - इंडिगो - सुबह 9.24 - सुबह 9.55 - 6 दिन
4. दिल्ली - अलायंस एयर - सुबह 9.55 - सुबह 10.20 - 5 दिन
5. भोपाल - इंडिगो - सुबह 10.00 - सुबह 10.30 - 3 दिन
6. हैदराबाद - इंडिगो - सुबह 10.20 - सुबह 10.50 - 7 दिन
7. राजकोट - इंडिगो - सुबह 10.35 - सुबह 10.55 - 7 दिन
8. बेंगलूरू - इंडिगो - सुबह 11.15 - सुबह 11.45 - 7 दिन
9. मुंबई - विस्तारा - सुबह 11.55 - दोपहर 12.30 - 7 दिन
10. दिल्ली - एयर इंडिया - दोपहर 12.15 - दोपहर 12.50 - 7 दिन
11. दिल्ली - विस्तारा - दोपहर 12.30 - दोपहर 1.05 - 7 दिन
12. अहमदबाद - अलायंस एयर - दोपहर 12.50 - दोपहर 1.15 - 5 दिन
13. इंदौर - इंडिगो - दोपहर 1.25 - दोपहर 1.45 - 7 दिन
14. मुंबई - विस्तारा - दोपहर 1.45 - दोपहर 2.20 - 6 दिन
15. दिल्ली - इंडिगो - दोपहर 2.30 - दोपहर 3.00 - 7 दिन
16. दिल्ली - विस्तारा - दोपहर 2.45 - दोपहर 3.20 - 7 दिन
17. मुंबई - एयर इंडिया - दोपहर 3.50 - शाम 4.30 - 7 दिन
18. जयपुर - अलायंस एयर - शाम 6.25 - शाम 6.50 - 7 दिन
19. सूरत - इंडिगो - शाम 6.30 - शाम 7.00 - 7 दिन
20. जयपुर - इंडिगो - शाम 6.50 - शाम 7.10 - 7 दिन
21. मुंबई - इंडिगो - शाम 7.00 - शाम 7.30 - 7 दिन
22. दिल्ली - इंडिगो - शाम 7.20 - रात 8.00 बजे - 7 दिन