शक्तिनगर में बोम्बे फोटो फैशन का मालिक हरीश सपरा पत्नी के शव को मुर्दाघर में देखकर फफक पड़ा। उसने बताया कि सुबह हम दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद बीमार पुत्र का इलाज करवाने के लिए वह अस्पताल ले गया। इस बीच लक्ष्मी बिना बताए कहीं चली गई। दिनभर परिजनों ने उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। शाम को उसकी मौत की खबर से परिजन में कोहराम मच गया।