3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद मह‍िला ने पार की पटरी तो आई ट्रेन की चपेट में, पलक झपकते ही पटर‍ियों पर ब‍िखरा नजर आया शव

समपार फाटक के पास होली डे एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, पति दूसरी तरफ इंतजार करता रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:01 PM IST

woman hit by train

रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद मह‍िला ने पार की पटरी तो आई ट्रेन की चपेट में, पलक झपकते ही पटर‍ियों पर ब‍िखरा नजर आया शव

व‍िनोद चावड़ा/फतहनगर.शनिवार को यहां प्रताप चौराहे के समीप स्थित समपार फाटक के पास होली डे एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को जयपुर से उदयपुर होली डे फतहनगर से होकर गुजर रही थी। प्रताप चौराहा पर समपार फाटक के यहां एक महिला पटरी पार कर रही थी, उसी समय रेल को आता देख फाटक के गेटमेन ने आवाज भी दी लेकिन ट्रेन की गति इतनी थी कि महिला को संभलने तक का मौका भी नहींं मिलाा। ट्रेन से कट कर महिला क्षत विक्षत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ट्रेन कुछ आगे जाकर रूकी।

READ MORE : उसे क्या पता था कि उसे पेट की भूख नहीं मौत बुला रही थी…

महिला की पहचान पुष्पा रेगर के रूप में हुई जो अपने पति किशन लाल रेगर के साथ फतहनगर में खरीददारी करने के बाद घर लौट रही थी। उस समय प्रताप चौराहा फाटक बंद देख उसके पति ने उसे पटरी पार करने को कहा और खुद पुल के नीचे से उस पार पहुँच गया। लेकिन उस पार पत्नी की मौजूदगी नहीं होने से परेशान होकर अपनी पत्नी को इधर-उधर ढूंढने लगा। जब उसे पता चला कि एक महिला रेल से कट गई है तो वो दौड़ कर मौके पर पहुंंचा तो क्ष्‍ात-व‍िक्ष्‍ात शव देेेखकर एक बार तो पहचान नहींं कर सका। बाद में पर्स में मिले मोबाइल नंंबर से पहचान हो पाई। खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस और मृत महिला के परिजन भी मौके पर पहुंंच गए।

अगर रूक जाती तो नहीं होता हादसा

रेलवे समपार फाटक पर हमेशा से लोगों को पटरी क्रॉस करने के ल‍िए मना क‍िया जाता है लेक‍िन वे थ्‍ााेेड़़ी देर रूकना भी मुनास‍िब नहीं समझते। यदि ये महिला और उसका पति भी फाटक के पार ही रूक जाते तो शायद ये हादसा नहीं होता।