20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में तालाब किनारे कपड़े धो रही मां-बेटी पर मगरमच्छ ने किया हमला, मां को खींच ले गया, मौत

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
तालाब सूखा तो सड़क पर आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, लोगों में दिखा डर(photo-patrika)

तालाब सूखा तो सड़क पर आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, लोगों में दिखा डर(photo-patrika)

उदयपुर शहर के निकट कुराबड़ ब्लॉक के पारोला गांव में रविवार को एक महिला को मगरमच्छ ने मार डाला, जिससे तफरा मच गई। महिला और उसकी बेटी तालाब पर कपड़े धोने गई थी। इस दौरान मगरमच्छ ने बेटी पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने की कोशिश करते समय मगरमच्छ महिला को खींचते हुए तालाब में ले गया और उसे मार डाला। महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

शरीर का कुछ हिस्सा खाया

हिरण मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि झामर कोटड़ा ग्राम पंचायत के पारोला गांव निवासी प्यारी बाई (34) सुबह अपनी 12 साल की बेटी को साथ साथ लेकर जंगल में बकरी चराने गई थी। दोपहर करीब 3 बजे घटना हो गई। बेटी के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को निकाला। मगरमच्छ महिला के शरीर का कुछ हिस्सा खा गया।

यह वीडियो भी देखें

मां ने बेटी को बचाया

बता दें कि महिला ने बेटी को बचाने के लिए उसे दूर कर दिया। इसी दौरान मगरमच्छ ने उसको पीछे से पकड़ लिया और जबड़े से खींचते हुए तालाब में ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग