
एआई जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर मित्रता कर उसके साथ फोटो खींचवाकर उससे लाखों रुपए ऐंठने और अब उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार अंबामाता मंदिर के पास ओड़ कॉलोनी निवासी अंकित निमावत ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसकी प्रतापनगर में मीट की दुकान है। वहां करीब 3-4 वर्ष पूर्व जिंक नगर देबारी निवासी एक महिला ने उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और मीट खरीदने के बहाने उससे मोबाइल नम्बर लेकर बातचीत करने लगी।
महिला ने उसे झूठी कहानी बताकर प्रेमजाल में फंसाया। 28 नवम्बर, 2022 को उसका विवाह हो गया। उसके बाद उसने आरोपी महिला से बातचीत बंद कर दी, परन्तु आरोपी उस पर रोज बात करने का दबाव बनाने लगी और मना करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने तथा उसके घर एवं दुकान पर आकर सबके सामने इज्जत खराब करने की धमकियां देने लगी। आरोपी महिला ने उससे कई बार पैसे भी लिए।
महिला ने फ्रेंडशिप के दौरान साथ खीचे फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देते हुए उससे रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। अब तक 5 से 6 लाख रुपए ऐठ लिए और एक झूठा मुकदमा में दर्ज करवा दिया। जिस पर उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश से उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई। महिला सोशल मीडिया पर उसके साथ के पूर्व में खीचें गए फोटो सार्वजनिक रूप से अपलोड कर रही हैं तथा रील्स बनाकर शेयर कर रही हैं। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
20 Jun 2025 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
