4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
World Environment Day : पर्यावरण को बचाने के ल‍िए उदयपुर में बच्‍चों ने लोगों को यों क‍िया जागरूक, देखें वीडियो
Play video

World Environment Day : पर्यावरण को बचाने के ल‍िए उदयपुर में बच्‍चों ने लोगों को यों क‍िया जागरूक, देखें वीडियो

WORLD ENVIRONMENT DAY पर मंगलवार को सुबह फतहसागर, मोती मगरी गेट से निकली रैली
Google source verification

प्रमोद सोनी/ उदयपुर .WORLD ENVIRONMENT DAY पर जिला पर्यावरण समिति द्वारा मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। डीएफओ ओम प्रकाश शर्मा सदस्य सचिव जिला पर्यावरण समिति व उप वन संरक्षक,उदयपुर (उतर) ने बताया की पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण जागरुकता रेली व पर्यावरण जागरुकता प्रचार प्रसार के लिए रथ यात्रा का प्रस्थान,पर्यावरण पर फोटो प्रदर्शनी,नीमच माता पहाड़ी पर श्रमदान व पौधा रोपण कार्यक्रम हुए।

उन्होंंने बताया की सुबह 7.30 बजे शहर के पर्यावरण प्रेमी, गणमान्य नागरिक, वन विभाग, अन्य विभागों के कर्मचारी व विद्यार्थी मोती मगरी के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए।जहां पर मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा व महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास चेयरमैन रविन्द्र श्रीमाली,मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारू, जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक झण्डी दिखाकर पैदल रैली रवाना किया। रैली बम्बईया बाजार, फतहसागर ऑवरफ्लो होते हुए फतहसागर पाल के देवाली गेट पर समाप्त हुई। जहां पर अतिथियों द्वारा पर्यावरण विषय पर उद्बबाेधन, प्रोत्साहन पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कूपन प्रदान किये गए जिनकी मुख्य अतिथि द्वारा लॉटरी निकालकर चयनित 3 विधार्थियों को साईकिल वितर‍ित की गई।


प्रदर्शनी

इस स्थान पर पर्यावरण संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग, स्वयं सेवी संस्था एवं पर्यावरणविद् द्वारा तैयार किये गये फोटोग्राफ्स,बोर्डस प्रदर्शित किये ।

श्रमदान एवं पौधारोपण
नीमच माता पहाड़ी के मुख्यद्वार के पास श्रमदान व पहाड़ी पर पौधारोपण कर शहर के आस-पास के क्षेत्र में हरितीमा विकसित करने का शुभारंभ किया गया।

World Environment Day