
फतहसागर पाल पर योग की महिमा
उदयपुर. 21 जून को होने वाले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज रविवार सुबह फतहसागर पाल पर हुआ। आयुर्वेद विभाग उदयपुर, जिला प्रशासन, नगर निगम, यूआइटी सहयोग से होने वाले आयोजनों में शहरवासियों की भागीदारी रहेगी।
संयोजक वैद्य शोभालाल औदिच्य ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, एमपीयूएटी कुलपति प्रो. उमाशंकर शर्मा, एमएलएसयू कुलपति प्रो. जेपी. शर्मा, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक वैद्य बाबूलाल जैन ने किया। महापौर ने शहरवासियों से अपील में कहा कि योग दिवस को हम योग दिवस चैलेन्ज के रूप में मना रहे हैं। इसके लिए अधिकाधिक संख्या में शहरवासियों को आयोजन में शामिल होना होगा। आयोजन में संजय दीक्षित, मुकेश पाठक, अशोक जैन, वैद्य राजीव भट्ट, वैद्य इकबाल गोरी, वैद्य संजय माहेश्वरी, वैद्य विद्या आचार्य, वैद्य एस बी नागर, गोपाल डांगी, शारदा जालोरा, कीर्ति जालोरा, खुशबू शक्तावत, प्रेम जैन, सपना नागौरी, भानू बापना ने योगाभ्यास कराया। संचालन शुभा सुराणा ने किया।
आयोजनों की कड़ी में सोमवार को नगर निगम से देहली गेट होते हुए 'एक कदम योग की ओरÓ रैली, 19 को सहेलियों की बाड़ी में योगाभ्यास, 20 जून को गांधी ग्राउण्ड पर योग प्रॉटोकोल पूर्वाभ्यास, 21 को मुख्य कार्यक्रम होगा।
कचरा संग्रहक वाहन से घर- घर पहुंचाएंगे संदेश
बताया कि डोर टू डोर कचरा संग्रह करने वाले वाहन से शहरभर में घर-घर योग दिवस कार्यक्रम का न्योता दिया जाएगा। आयोजन में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, आयुर्वेद कॉलेज उदयपुर, नस्या राजस्थान, ऐश्वर्या कॉलेज की भागीदारी रहेगी।
गोपाल डांगी कोटा में बनाएंगे रिकॉर्ड
वल्र्ड रिकॉर्डधारी रामा निवासी गोपीलाल डांगी योग में नया वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इस बार वे योग दिवस पर कोटा में योग करेंगे। डांगी 19 से 21 जून तक योग दिवस कार्यक्रम में रिकॉर्ड बनाएंगे। डांगी पूर्व में शीर्षासन में दो बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ ही गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं।
Published on:
18 Jun 2018 12:41 am
