4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यू ट्यूबर पर पार्टी की छवि बिगाडऩे से खफा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

you tube उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
यू ट्यूबर पर पार्टी की छवि बिगाडऩे से खफा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

यू ट्यूबर पर पार्टी की छवि बिगाडऩे से खफा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

उदयपुर/ कोटड़ा. You Tube स्थानीय यू ट्यूबर की ओर से पार्टी के खिलाफ गलत दुष्प्रचार कर छवि बिगाडऩे का मामला में शुक्रवार को कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चिंता का विषय बना रहा। स्थानीय पार्टी के ओहदेदारों ने मामले को लेकर उपखण्ड अधिकारी जितेंद्र पाण्डेय व कोटड़ा थानाधिकारी को लिखित में शिकायत सौंपी। पार्टी पदाधिकारियों ने यू-ट्यूबर पर राजनीतिक वैमनस्यता फैलाने एवं माहौल बिगाडऩे जैसे आरोप भी लगाए। स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने बताया कि यू-ट्यूबर की ओर से दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के थे। पार्टी की ओर से ऐसे प्रचार-प्रसार पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताया गया। पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण भी दिया गया कि बताए गए चेहरों में से कोई भी व्यक्ति स्थानीय कांग्रेस का सदस्य का सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है। इसके बावजूद इलेक्ट्रोनिक माध्यमों से लोगों को गलत संदेश दिया जा रहा है।

विधायक करेंगे गांवों का दौरा
उदयपुर/ भटेवर. वल्लभनगर विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेंद्रसिंह शक्तावत रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर पंचायत समिति गठन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर अध्यक्ष सुनील कुकड़ा ने बताया की विधायक शक्तावत सुबह दस बजे महाराज की खेड़ी में किसान सेवा केंद्र का उदघाटन करेंगे। you tube इसके बाद वल्लभनगर सङ़क का शुभारंभ कर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दोपहर डेढ़ बजे रूडेड़ा मे नाहरपुरा सड़क व किसान सेवा केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। यूथ अध्यक्ष श्यामलाल मेनारिया, ब्लॉक प्रवक्ता दिनेश मेनारिया, निर्मल जेन, सरपंच पुष्कर डांगी, शिवलाल डांगी, चांद मोहम्मद मंसुरी, राजकुमार गुर्जर, वीरेंद्र जोशी, हेमन्त मालविया, सोहनलाल मेनारिया, देवीलाल जाट, संगठन मंत्री भगवान लाल अहीर, रमेश जणवा, राधेश्याम एवं अन्य मौजूद रहेंगे।